TRP क्या होता है ? TRP Full Form In Hindi 2021

Join WhatsApp Group Join Now

TRP Full Form In Hindi: जैसा की हम सभी जानते है कि भारत में 200 से भी ज्यादा TV चैनल है और सभी लोग अपने पसंद के हिसाब TV चैनल देखना पसंद करते है इसी दौरान बहुत बार आपने TRP के बारे में सुना ही होगा और आप जानना चाहते होंगे TRP क्या होता है (TRP Full Form In Hindi) के बारे में;

अगर आप किसी TV चैनल के पॉपुलरिटी के बारे जानना चाहते है यानि किस TV चैनल को लोग ज्यादा देखना पसंद करते है और किस TV चैनल को लोग कम देखना पसंद करते है तो आपको TRP Full Form In Hindi के बारे लिखी गई ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए|

तो आइए जानते है आज के इस लेख में कि TRP क्या होता है ? (TRP Full Form In Hindi), TV चैनल की TRP कैसे चेक करते है, और TRP से TV चैनल की कमाई कैसे होती है ?

TRP क्या होता है ? TRP Full Form In Hindi 2021
TRP Full Form In Hindi

TRP क्या होता है (TRP Full Form In Hindi)

TRP Full Form In Hindi का मतलब होता है टारगेट रेटिंग प्वाइंट (Target Rating Point). जिसका उपयोग Marketing और Advertising के लिए किया जाता है|

TRP Full Form In Hindi का मतलब होता है टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (Television Rating Point). ये एक येसा जरिया है जिसके माध्यम से ये पता लगाया जाता है कि टेलीविज़न पर चल रहे कौन सा प्रोग्राम कितना पॉपुलर है और कौन सा TV Channel सबसे ज्यादा और काम देखा जा रहा है|

इसे भी पढ़े- Top 100 GK Questions in Hindi

जैसे YouTube पर Views, Likes और Comments देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की कौन YouTube Channel कितना पॉपुलर है और कौन से विडिओ को लोग ज्यादा देखना पसंद करते है ठीक उसी प्रकार TRP रेटिंग देखकर पता लगाया जा सकता है कौन सा TV Channel कितना पॉपुलर है और कौन से कार्यक्रम को लोग ज्यादा देखना पसंद करते है|

Video Credit- Khan GS Research Centre

TRP का क्या महत्व है ? (Importance Of TRP)

अब आप सोच रहे होंगे की आखिर TV चैनल की TRP (TRP Full Form In Hindi) जानकर हमें क्या फायदा होगा और TV Channel के लिए TRP का क्या महत्व है तो आइए जानते है;

जैसे लोग 21 दिन में पैसा डबल योजना के पीछे पागल रहते है ठीक उसी प्रकार TV Channels वाले अपने चैनल की TRP बढ़ाने में लगे रहते है और कभी-कभी TRP बढ़ाने के लिए टीवी चैनल वाले तरह-तरह के TRP हेरफेर घोटाला भी कर बैठते है जिसके बारे में आगे चर्चा की गई है|

TV Channel के लिए TRP का बहुत ही ज्यादा महत्व है क्यूकि जीतने भी TV Channel है वो TRP से ही पता लगाते है की उसके चैनल पर चल रहे प्रोग्राम को लोग कितना देखना पसंद करते है|

जैसे एक YouTuber Views, Likes और Comments को देखकर पता लगाते है की किस तरह के Videos उनके Fans या Subscribers देखना चाहते है|

जिस TV Channel की TRP जितनी ज्यादा होती है उसको Advertisement ( विज्ञापन ) उतना ही ज्यादा मिलता है और उन Advertisement ( विज्ञापन ) की कीमत बहुत ही ज्यादा होती है|

TV चैनल की TRP कौन चेक करता है ?

2015 के बाद से TRP इंडियन एजेंसी The Board Audience Research Council (BARC) के द्वारा चेक किया जाता है Board Audience Research Council (BARC) सभी TV Channels और TV Shows की TRP घोषणा प्रत्येक सप्ताह के गुरुवार (Thursday) को अपनी वेबसाइट पर करते है

TRP गणना करने की विधि क्या है ?

इंडिया में TRP दो इलेक्ट्रॉनिक विधि द्वारा चेक किया जाता है जिसके बारे में नीचे चर्चा की गई है;

Frequency Monitoring Method

पहला जो विधि है उसका नाम है Frequency Monitoring Method इस विधि के द्वारा कुछ चुनिंदा घरों में एक खास यंत्र (Device) लगा दिया जाता है जिसको People’s Meter कहते है, ये People’s Meter सभी घरों में चल रहे TV Channel और कार्यक्रम के बारे में डेटा रिकार्ड करते है और इस People’s Meter के माध्यम से एक मिनट के लिए TV चैनल और कार्यक्रम का रिकार्ड Indian Television Audience Measurement (INTAM) के द्वारा ज्ञात किया जाता है रिकार्ड चेक करने के बाद Indian Television Audience Measurement (INTAM) टीम तय करती है की किस TV चैनल और कार्यक्रम की TRP क्या होना चाहिए|

Picture Matching Method

दूसरा जो विधि है उसका नाम है Picture Matching Method इस विधि के द्वारा People’s Meter टीवी पर देखी जा रही तस्वीर के एक छोटे से भाग को रिकार्ड करता है यह रिकार्ड चित्रों के रूप में घरों के समूह से एकत्र किया जाता है और इसके बाद TV चैनल और कार्यक्रम का TRP तय किया जाता है

TV चैनल की TRP कैसे चेक करते है ?

जैसे हर YouTube Videos में एक Real Counter होता है जो की चेक करता है की किस Videos को कितना देखा जा रहा है ठीक उसी तरह देश के प्रत्येक घरों के टीवी में Real Counter लगाया जा सकें जो चेक करें की किस टीवी चैनल और कार्यक्रम को कितना देर तक देखा जा रहा है ये तो बिल्कुल भी संभव नहीं है|

इसलिए Board Audience Research Council (BARC) कुछ चुनिंदा घरों को Select करते है और उस घरों के टीवी में एक मीटर लगाता है जिसे की People’s Meter कहते है ये काम Board Audience Research Council (BARC) खुद नहीं करती है ये काम एक एजेंसी को दिया गया है “Hansa Research Group” जो लोगों के घरों मे जाकर People’s Meter लगाते है|

ये तो बिल्कुल भी संभव नहीं है की Hansa Research Group देश के प्रत्येक घरों के टीवी मे People’s Meter लगा सकें इसलिए इन्होंने एक Sample चुना है पूरे देश के अलग-अलग क्षेत्रों मे पूरे 45000+ लोगों के घरों मे People’s Meter लगाए जाते है और हर हफ्ते इस मीटर से डेटा लिया जाता है फिर इसी Sample के द्वारा अंदाजा लगाया जाता है की पूरे देश मे टीवी चैनल को कितना समय तक देखा जा रहा है|

TRP से TV चैनल की कमाई कैसे होती है ?

आप में से बहुत सारे लोग जानना चाहते होंगे की TRP से TV चैनल की कमाई कैसे होती है ? तो आइए जानते है;

टीवी चैनल के कमाने एक ही जरिया है और वो है Advertisement ( विज्ञापन ) और किसी भी टीवी चैनल को तभी Advertisement ( विज्ञापन ) मिलेगा जब उसके चैनल और कार्यक्रम का TRP ज्यादा होगा|

जिस TV Channel की TRP जितनी ज्यादा होगी उसको Advertisement ( विज्ञापन ) उतना ही ज्यादा मिलता है और उन Advertisement ( विज्ञापन ) की कीमत बहुत ही ज्यादा होती है|

घर बैठे फ्री में फिल्म Download करके देखना चाहते है तो इसे लेख को अवश्य पढ़ें Free Movies Download Website Full HD 2021

निष्कर्ष ?

आज के इस लेख मे आप सब ने TRP क्या होता है ? (TRP Full Form In Hindi), TV चैनल की TRP कैसे चेक करते है, और TRP से TV चैनल की कमाई कैसे होती है ? के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की !

उम्मीद करता हूँ कि इस लेख TRP Full Form In Hindi को पढ़कर आपको पूरी जानकारी मिला होगा फिर भी अगर आपका कोई प्रश्न बच गया तो नीचे Comment Box में जरूर लिखे !

इस लेख को अपने फैमली और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें लेख को पढ़ने के लिए आप सभी को दिल से शुक्रिया !

Share This Article

Share This

1 thought on “TRP क्या होता है ? TRP Full Form In Hindi 2021”

Leave a Comment

error: Content is protected !!